{"_id":"65316d6f19f297af4805d126","slug":"young-mans-leg-broken-while-trying-to-escape-from-police-baton-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-4413-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस की लाठी से बचने के प्रयास में युवक के पैर की हड्डी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस की लाठी से बचने के प्रयास में युवक के पैर की हड्डी टूटी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल युवक के पैर का हुआ ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बस्ती-नाथनगर मार्ग पर महुली स्थित देसी शराब की दुकान के पास बुधवार देर शाम पुलिस के पहुंचने पर अचानक भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस ने सड़क के इर्द-गिर्द जुटी भीड़ को खदेड़ने के लिए हवा में लाठियां भांजी। पुलिस की लाठी से बचने के प्रयास में दीवार कूदने के दौरान गिरकर एक युवक घायल हो गया। युवक के पैर की हड्डी टूट गई। परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
डेढ़ महीने पूर्व देसी शराब की दुकान महुली कस्बे से हटाकर नाथनगर मार्ग पर बौरियहवा डिहवा मोड़ के पास खोली गई। महुली-नाथनगर टू-लेन मार्ग होने की वजह से शाम ढलते ही शराबियों और नसेड़ियों का जमावड़ा रहता है। मुख्य सड़क होने की वजह से हमेशा वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बुधवार देर शाम महुली पुलिस गश्त पर निकली। देसी शराब की दुकान केेेेेेेे पास सड़क के किनारे तक शराबियों का जमावड़ा लगा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस की गाड़ी भीड़ देखकर रुक गई और गाड़ी से तेजी के साथ पुलिसकर्मी उतरे और हवा में लाठी लहराते हुए दौड़ने लगे। पुलिस को आगे बढ़ते देख शराबी हड़बड़ा गए और इधर-उधर भागने लगे। उसी दौरान बगल में स्थित एक दुकान पर बैठा मानपुर निवासी 32 वर्षीय संतोष उर्फ पट्टू पुत्र राम फेर भाग कर खुद का बचाव करने लगा। अचानक संतोष गड्ढे में गिर गया। इससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। आनन-फानन मौजूद लोग घायल को सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बृहस्पतिवार को युवक के पैर का ऑपरेशन हुआ है। इधर, पुलिस कुछ शराबियों को थाने लेकर गई थी। जिन्हें देर रात चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से कई और लोगों के मामूली रूप से घायल होने की चर्चा है। एसओ अनिल कुमार सिंह ने ऐसी किसी तरह की घटना की सूचना से अनभिज्ञता जताई है। एसओ ने बताया कि हो सकता है कि कुछ लोगों के बीच आपस में टकराटह हो गई, लेकिन पुलिस के पास इस संबंध में कोई सूचना है।