फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   young boy sucide

ससुुुराल गए युवक की पेड़ से लटकती मिली लाश

Wed, 31 Mar 2021 10:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
young boy sucide
ससुुुराल गए युवक की पेड़ से लटकती मिली लाश
विज्ञापन

- दो साल पूर्व दुष्कर्म के मामले में जमानत से छूटा था सुभाषचंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। ससुराल गए भिरवा गांव के युवक की बुधवार को सोनौरा गुमान राय के बागीचे में पेड़ से रस्सी के सहारे लटकती लाश मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की जांच में आत्महत्या का मामला पाया गया।
क्षेत्र के भिरवा गांव निवासी रामचंद्र ने बताया कि उसका इकलौता बेटा 30 वर्षीय सुभाषचंद्र लखनऊ में मजदूरी करता था। सुभाषचंद्र शराब पीने का आदी था। होली से दो दिन पूर्व लखनऊ से गांव लौटा था। शराब के नशे में पत्नी की पिटाई कर दी। जिससे नाराज होकर बहू अपने मायके रमवापुर चली गइ। होली के दिन जब बेटा पत्नी को घर पर नहीं पाया तो ससुुुराल चला गया। बुधवार की सुबह ससुराल से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित सोनौरा गुमान राय गांव के पास बागीचे में पेड़ से रस्सी के सहारे उसकी लटकती लाश मिली। सूचना पर मृतक की पत्नी मौके पर पहुंच गई और शव के शिनाख्त की पुष्टि की।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि पूर्व में सुभाषचंद्र दुष्कर्म के मामले में जेल भी गया था। करीब दो वर्ष पहले जमानत पर छूटा था। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि मृतक अपने ससुुुराल रमवापुर गया था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed