{"_id":"68641ac7b0e584e53f0f218f","slug":"work-was-not-done-as-per-the-number-of-workers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-134926-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मजदूरों की संख्या के मुताबिक नहीं दिखा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मजदूरों की संख्या के मुताबिक नहीं दिखा काम
Tue, 01 Jul 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 01 Jul 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर/धनघटा। डीएम आलोक कुमार ने मंगलवार को नाथनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत अतरौलिया उर्फ मठिया में चल रहे मनरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सृजित मानव दिवस के सापेक्ष कम काम पाए जाने पर नाराजगी जताई और संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीसी मनरेगा ने बताया कि एमआईएस रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत अतरौलिया उर्फ मठिया में कुल तीन परियोजनाएं चल रही है। जिसमें ग्राम पंचायत अतरौलिया में ध्रुपचंद्र के खेत से सुनील के खेत तक कुआनो नदी के किनारे रिंगबांध निर्माण, ग्राम पंचायत अतरौलिया में विदेशी के खेत से वैभव के खेत तक कुआनो नदी के किनारे रिंगबांध निर्माण एवं मिट्टी कार्य और धीरज के खेत से नाले तक चकरोड़ पर मिट्टी कार्य पर कुल 230 श्रमिकों को नियोजित किया गया है।
तीनों परियोजनाओं पर 30 जून को ऐप के माध्यम से कुल 228 श्रमिकों की फोटोग्राफ के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की गयी है। डीएम के स्थलीय निरीक्षण में तीनों परियोजनाओं पर एनएमएमएस ऐप के माध्यम से अब तक दर्ज की गयी श्रमिकों की उपस्थिति के सापेक्ष अल्प मात्रा में कार्य पाया। जिस पर डीएम ने असंतोष व्यक्त किया, क्योंकि उक्त तीनों परियोजनाएं कुआनो नदी के समीप स्थित होने के कारण कार्यों का कोई औचित्य एवं उपयोगिता प्रतीत नहीं हो रही है।