Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women were made aware and engaged in dialogue through community gatherings.

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को किया जागरूक, चौपाल लगाकर किया संवाद

Sun, 14 Dec 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 14 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Women were made aware and engaged in dialogue through community gatherings.
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति 5.0 के तहत जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। सभी थानों की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण पर ग्रामीणों से चर्चा की गई।
विज्ञापन

सभी थानों की एंटीरोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 के बारे में बताया। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से बताया गया। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल की जानकारी दी गई और इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

थानों में नियुक्त एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को पंफलेट देकर जागरूक किया। महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र का आयोजन किया। महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। महिलाओं से कहा गया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed