फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman on the pretext of job

Sant Kabir Nagar News: नौकरी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म

Thu, 29 Jun 2023 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 29 Jun 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Woman on the pretext of job
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली तीन बच्चों की मां से रेस्टोरेंट में काम करते दौरान बहराइच के युवक की नजदीकियां बढ़ी। उसके बाद नौकरी का झांसा देकर युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने नौकरी नहीं लगवाई और किनारा भी कस लिया। पीड़ित महिला ने एसपी से मामले की शिकायत की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला का पति शारीरिक रूप से कमजोर है। महिला क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में काम करती थी। उसी रेस्टोरेंट में बहराइच का रहने वाला आरोपी युवक भी काम करता था। आरोपी युवक काम में महिला की मदद करता रहता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। महिला का आरोप है कि उसी रेस्टोरेंट पर उसकी मुलाकात बहराइच जिले के प्रयागपुर क्षेत्र के रहने वाले आरोपी युवक से हुई। युवक ने उसकी नौकरी अच्छे वेतन पर लगवाने की बात की।
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर आरोपी युवक ने उससे तालमेल बढ़ा लिया और बातचीत करने लगा। आरोप है कि आरोपी युवक बाइक से उसे घुमाने-टहलाने लगा। आरोप है कि जिस रेस्टोरेंट पर वह काम करती थी,उसी रेस्टोरेंट पर आरोपी युवक आता था और उसी के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि नौकरी का झांसा देकर आरोपी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी न तो उसकी नौकरी लगवाई और न ही उससे मिलता जुलता है। पीड़ित आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की एसपी से मांग की। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि पीड़िता और आरोपी एक ही रेस्टोरेंट में काम करते थे। उसी दौरान दोनों के बीच संबंध स्थापित हुआ। पीड़िता को 10,000 रुपये महीने वेतन पर नौकरी लगवाने की लालच देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। पीड़िता को महिला आरक्षी की देखरेख में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। आरोपी की तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed