फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman jumps in front of train due to family dispute, dies

Sant Kabir Nagar News: पारिवारिक कलह में ट्रेन के सामने कूदी महिला, मौत

Fri, 28 Jun 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Jun 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Woman jumps in front of train due to family dispute, dies
- मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग से करीब 100 मीटर पूरब हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग से करीब 100 मीटर पूरब बृहस्पतिवार को एक महिला ट्रेन के सामने कूद गई। जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त कराई। उसकी पहचान महुली क्षेत्र के चोलखरी गांव निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह पाया गया है।
मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग से करीब 100 मीटर पूरब ट्रेन के सामने आकर महिला ने जान दे दी। ट्रेन चालक की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक ने मेमो भेजकर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद गोला चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महुली क्षेत्र के चोलखरी गांव निवासी भीम चंद ने महिला की पहचान मां दीपू देवी (55) पत्नी स्वर्गीय लखराज के रूप में किया। पुलिस जांच में पाया गया कि दीपू ने पारिवारिक कलह की वजह से सात जून को घर छोड़ दी थीं। इस दौरान वह खलीलाबाद में रिश्तेदार के यहां रह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed