फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman dies, two children injured after Peepal branch falls

Sant Kabir Nagar News: पीपल की डाल गिरने से महिला की मौत, दो बच्चे घायल

Wed, 11 Oct 2023 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, two children injured after Peepal branch falls
घर के बाहर दरवाजे पर बर्तन धो रही थी किरन, धनघटा क्षेत्र के कटार सोयम गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के कटार सोयम गांव में मंगलवार की शाम पीपल की डाल टूटकर गिरने से हैंडपंप पर बर्तन धो रही 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई और दो बच्चे व एक मवेशी घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में चल रहा है।


कटार सोयम गांव निवासी हरिश्चंद्र की पत्नी किरन दरवाजे पर लगे हैंड पंप पर बर्तन धो रही थी। हैंडपंप के पास पीपल का पेड़ है। जिसकी मोटी डाल लंबे समय से सूख कर पड़ी हुई थी। बर्तन धोते समय किरन के पास उनकी आठ वर्ष की बेटी अंकिता और छह वर्ष की बेटी हर्षिता खड़ी थीं। उसके थोड़ी दूर पर मवेशी बंधे हुए थे। उसी समय पीपल की डाल टूटकर गिरी और उसके नीचे किरन दोनों बच्ची तथा मवेशी दब गए। पड़ोसी और परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे। डाल हटाने के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया। जहां किरन की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतका के ससुर तुलसी ने बताया कि रास्ते में ही किरन की मौत हो गई। किरन की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed