{"_id":"66fae34b27c949bcfc03a85d","slug":"widened-the-roads-but-forgot-to-level-the-tracks-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-121549-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़कों का चौड़ीकरण किया पर पटरी बराबर करना भूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़कों का चौड़ीकरण किया पर पटरी बराबर करना भूले
Mon, 30 Sep 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 30 Sep 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
- वाहन पलटने की रहती है आशंका, नगर पालिका ने प्लान तो तैयार किया पर अमल नहीं
- लोगों को आने-जाने में झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण करा दिया गया, लेकिन पटरियों को ऊंचा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसके कारण पटरियां नीचे हो गई हैं, इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ऐसे में लोगों को समस्या झेलनी पड़ती है और वाहन के पलटने की आशंका रहती है। हालांकि नगरपालिका प्रशासन ने पटरियों को ऊंचा करने के लिए प्लान भी तैयार किया, लेकिन उस पर अब तक अमल नहीं हुआ है।
शहर के एचआरपीजी कालेज से शुगर मिल चौराहा होते हुए गोला बाजार, आजाद चौक आदि क्षेत्रों की सड़कों का चौड़ीकरण कराया गया है। इससे लोगों को आने-जाने के लिए बेतहर सड़क मिल गई हैं, लेकिन सड़क चौड़ीकरण के कारण पटरियां नीची हो गई हैं। ऐसे में वाहनाें का पहिया पटरियों पर उतरने के दौरान एक तरफ झुक जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
ऐसी ही स्थिति मेंहदावल बाईपास रोड का भी है। पटरियों को ऊंचा न करने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन ने पुरानी सब्जी मंडी सहित अन्य सड़कों की पटरियों को ऊंचा करने के लिए कार्ययोजना तैयार की हैं, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं किया गया है। इसके कारण लोगों की परेशानी कम नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
शहर के प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण हुआ है। ऐसे में पटरियों को ऊंचा करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही इसे लेकर कदम उठाए जाएंगे।
- अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद