{"_id":"619fc9977892f35fd57c0b80","slug":"weavers-agitated-against-price-hike-in-cotton-khalilabad-news-gkp41762437","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूत की महंगाई से नाराज बुनकरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूत की महंगाई से नाराज बुनकरों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सूत के बढ़ते दाम से नाराज बुनकरों ने बृहस्पतिवार को खलीलाबाद के अंसार टोला में उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के जिलाध्यक्ष हाजी इमामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। बुनकरों ने सूत के दाम में कमी किए जाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष हाजी इमामुद्दीन अंसारी ने कहा कि बुनकरों के ऊपर विद्युत विभाग की ओर से दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमों की वापसी आज तक नहीं हुई। बुनकरों के सूत के धागे की महंगाई आसमान छू रही है। 950 रुपये बंडल मिलने वाला सूत 1550 रुपये बंडल मिल रहा है। धागों के बंडल पर कोई रेट लिखा नहीं होता। स्थानीय दुकानदार अपने स्तर से धागे के बंडल पर बुनकरों से मूल्य लेता है। धागे की महंगाई के कारण पॉवर लूम बंद होने के कगार पर है। धागे का दाम जहां बढ़ रहा है, वहीं तैयार माल पुरानी ही कीमत पर बिक रहा है। इससे बुनकर परेशान हैं। सरकार ने बुनकरों को आश्वासन दिया था कि विद्युत फ्लैट रेट योजना का शासनादेश जारी हो जाएगा। जो आज तक जारी नहीं हुआ। इससे बुनकरों के पास विद्युत विभाग का भारी भरकम बिल पहुंच रहा है। सरकार बुनकरों को विद्युत विभाग का कर्जदार बना रही है। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिन के अंदर सरकार ने बुनकरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो बुनकर मजबूर होकर अपना कारोबार बंद कर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान मीडिया प्रभारी नसीम अंसारी, मो. इलियास अंसारी, कौसर अली अंसारी, सरफुद्दोजा अंसारी, अफजल हुसेन अंसारी, ओसामा अंसारी, एखलाक अंसारी, मो जमा अंसारी, नबी उल्लाह अंसारी, भादिल अंसारी, मो हारून अंसारी, समसुल इस्लाम अंसारी, समसुलहोदा अंसारी, वसी अहमद अंसारी, मो शमीम अंसारी, हिमायतुल्लाह अंसारी आदि मौजूद रहे।