फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Water logging in the city in half an hour of rain

आधे घंटे की बारिश में शहर में हुआ जलभराव

Sun, 31 Jul 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Water logging in the city in half an hour of rain
बारिश से शहर के मड़या मोहल्ले में हुआ जल जमाव।संवाद - फोटो : KHALILABAD
आधे घंटे की बारिश में शहर में हुआ जलभराव
विज्ञापन

कीचड़ से सराबोर हुईं सड़कें, राह चलना मुश्किल
संतकबीरनगर। रविवार को दिन में करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से शहर के विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। साथ ही नगर पालिका के जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गईं। लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ी।
करीब 3:30 से चार बजे के बीच में तेज बारिश हुई है। इसके कारण शहर में अंसार टोला, बंजरिया रोड, जिला अस्पताल परिसर, मीट मंडी रोड सहित विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। इसके पीछे कारण नगर पालिका प्रशासन की ओर से बनवाया जा रहा नाला भी पूर्ण न होना है।
विज्ञापन

नाला निर्माण के दौरान खोदी गई मिट्टी सड़क के किनारे पड़ी होने से सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गईं। मेंहदावल बाईपास के आसपास आना-जाना मुश्किल हो गया है। लोगों को कीचड़ से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के निवासी प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार आदि ने कहा कि पालिका प्रशासन का दावा फेल नजर आ रहा है। नाला निर्माण अधूरा होने से समस्या और बढ़ गई है। जल्द नाला का निर्माण पूर्ण कराया जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

दूसरी तरफ बारिश होने से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ सुरेश मौर्य ने कहा कि जलनिकासी के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। नालों का निर्माण अंतिम चरण में हैं। जल्द ही लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed