{"_id":"6642570671f66df7030aec68","slug":"voting-is-essential-to-participate-in-democracy-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-114396-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लोकतंत्र में हिस्सेदारी के लिए मतदान करना बेहद अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लोकतंत्र में हिस्सेदारी के लिए मतदान करना बेहद अनिवार्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को बीआरसी सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र की अगुवाई में शिक्षक संकुलों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मताधिकार का प्रयोग राष्ट्र निर्माण के लिए करने की शपथ ली।
बीईओ ज्ञानचंद मिश्र ने कहा कि मतदान लोकतंत्र में हिस्सेदारी का एक संवैधानिक अधिकार है। हमें अपने अधिकार से कभी नहीं झुकना चाहिए। इस अवसर पर शपथ दिलाया कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह प्रतिज्ञा लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह, जावेद अहमद, रियाज खान, सरवरे आलम, चंदन कुमार, राजकुमार, विनोद प्रसाद, श्री प्रकाश सिंह, संजीव मणि त्रिपाठ, सीमा सिंह, प्रशांत कश्यप, आशुतोष सिंह, पंकज कुमार त्रिपाठी, आफताब अहमद, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।