फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vishwa Hindu Mahasangh took out a procession regarding Hindu oppression

Sant Kabir Nagar News: हिंदू उत्पीड़न को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने निकाला जुलूस

Wed, 21 Aug 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 21 Aug 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Vishwa Hindu Mahasangh took out a procession regarding Hindu oppression
- बांग्लादेश में हिन्दूओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विश्व हिन्दू महासंघ के तत्वावधान में बांग्लादेश में हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न एवं मठ मंदिरों पर हो रहे हमलों के खिलाफ शहर में जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट पर पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जूनियर हाईस्कूल परिसर से निकला जुलूस बैंक चौराहा, गोला बाजार, मधुकुंज तिराहा, बाईपास होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा।

जिलाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने कहा कि बांग्लादेश में आए दिन हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। हिंदू जनमानस को जानबूझ कर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री सोनू गुप्ता, संगठन महामंत्री संजय चौहान, जिला उपाध्यक्ष राजन पाण्डेय, प्रदेश मंत्री अखण्ड प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री अखिलेश मिश्र, मण्डल प्रभारी गौरक्षा प्रकोष्ठ श्याम नारायण तिवारी, जिला प्रभारी छेदी प्रसाद यादव, जिला सह प्रभारी विश्व हिन्दू महासंघ दिनेश कुमार मौर्य, जिला उपाध्यक्ष जय हिन्द प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed