{"_id":"6aad79fd8fe6d25a6409d44e","slug":"ro-system-shut-down-drinking-water-woes-increase-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-157506-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आरओ बंद, पेयजल की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आरओ बंद, पेयजल की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
सेमरियावां ब्लॉक परिसर मं लगा आरओ खराब -संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। सरकारी कार्यालयों में समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले ग्रामीणों को इन दिनों एक और समस्या से जूझना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच सेमरियावां ब्लॉक परिसर में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था बदहाल है।
ब्लॉक परिसर में लगे दोनों आरओ वर्षों से बंद पड़े हैं। ब्लाॅक परिसर में इंडिया मार्का हैंडपंप की संख्या तीन हैं, जिसमें से दो खराब पड़े हैं। एक दूषित पानी उगल रहा है। ऐसे में फरियादियों और वादकारियों को बोतलबंद पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। सेमरियावां ब्लॉक में 113 ग्राम पंचायत और 183 राजस्व गांव हैं। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान प्रशासक, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर ब्लॉक कार्यालय पहुंचते हैं।
ब्लॉक परिसर में बीडीओ कार्यालय, एडीओ पंचायत कार्यालय सहित अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास भी हैं लेकिन आम लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
तीन साल से शोपीस बने आरओ : ब्लॉक परिसर में बीडीओ कार्यालय के बगल में एक आरओ मशीन लगी है, जबकि दूसरी पश्चिमी गेट के पास स्थापित की गई है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों मशीनें करीब तीन साल से बंद हैं। लंबे समय से उपयोग में नहीं आने के कारण मशीनें जंग खा रही हैं। परिसर में लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों में भी दो खराब हैं तो एक से दूषित पानी निकलने की शिकायत है। गर्मी में प्यास से परेशान लोग हैंडपंप तक पहुंचते हैं लेकिन पानी की गुणवत्ता को लेकर आशंकित होने के कारण उसे पीने से बचते हैं।
ग्रामीण इरशाद अहमद, राम कुमार, वसीम खान, मोहम्मद आजम और संतोष कुमार आदि का कहना है कि ब्लॉक परिसर में आने वाले लोगों के लिए करीब तीन साल से आरओ मशीनें बंद हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पानी की व्यवस्था हो जाती है, लेकिन ग्रामीणों को प्यास बुझाने के लिए बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है। ब्लॉक कार्यालयों में रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण और फरियादी पहुंचते हैं। ऐसे स्थानों पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था प्राथमिकता में होनी चाहिए।
ग्रामीणों का कहना है कि खराब आरओ, दूषित हैंडपंप और बंद वाटर कूलर को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि गर्मी में लोगों को पानी के लिए भटकना न पड़े।