फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Subhash Yaduvansh handed charge of social media.

Sant Kabir Nagar News: सुभाष यदुवंश को मिली सोशल मीडिया की कमान

Fri, 18 Sep 2026 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Subhash Yaduvansh handed charge of social media.
सुभाष यदुवंश एमएलसी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने सोशल मीडिया संगठन को नई दिशा देते हुए विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के हस्ताक्षर से जारी नई नियुक्तियों में सोशल मीडिया टीम के लिए सह-संयोजकों और सदस्यों की भी घोषणा की गई है।
सुभाष यदुवंश के पास संगठन में लंबे समय तक अलग-अलग जिम्मेदारियों में काम करने का अनुभव है। वह मगहर के रहने वाले हैं। पार्टी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार उन्होंने 2016 में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। 2018 में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष बने और 2020 में दोबारा प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिली। 2023 में उन्हें भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री जैसे संगठनात्मक दायित्वों के साथ-साथ उन्होंने नव मतदाता अभियान, नगर निकाय चुनाव प्रचार, तिरंगा यात्रा और विभिन्न प्रदेश स्तरीय अभियानों में भी जिम्मेदारियां निभाई हैं। यही संगठनात्मक अनुभव अब सोशल मीडिया के डिजिटल नेटवर्क को बूथ और मंडल स्तर तक प्रभावी ढंग से जोड़ने में उपयोगी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों के लिए सोशल मीडिया जनसंवाद, मुद्दों की जानकारी और संगठनात्मक गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed