फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villege head getting soil excavated from JCB in pond at sant kabir nagar

संतकबीरनगर: प्रधान करवा रहा था तालाब में जेसीबी से मिट्टी की खुदाई, तहसीलदार ने मारा छापा

Tue, 26 Apr 2022 01:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Apr 2022 01:42 PM IST
सार

एसओ सर्वेश राय ने बताया कि इस मामले में प्रधान परसादपुर सलीम अख्तर व जेसीबी व ट्रैक्टर चालक समेत कुल छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मौके से मिली एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर सीज कर दिया गया। शेष का विवेचना से पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Villege head getting soil excavated from JCB in pond at sant kabir nagar
संतकबीरनगर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के दुधारा क्षेत्र के परसादपुर गांव स्थित तालाब में रविवार की देर शाम प्रधान जेसीबी से मिट्टी की खुदाई करवा रहा था। ऐसी सूचना पर तहसीलदार सदर की छापा में मामला पकड़ा गया। तहसीलदार ने मौके से एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर पकड़ा। जबकि एक जेसीबी और मिट्टी लदे तीन ट्रैक्टर ट्राली को चालक लेकर भाग निकले। तहसीलदार ने प्रधान समेत छह के खिलाफ अवैध मिट्टी खनन करने के मामले में केस दर्ज कराया।

विज्ञापन


तहसीलदार सदर शेख आलम ने रविवार की देर शाम परसादपुर में तालाब में जेसीबी से मिट्टी की खुदाई कराए जाने की सूचना पर छापा मारा। तहसीलदार ने बताया कि स्थलीय जांच में पाया गया कि तालाब के अंदर दो जेसीबी से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। जबकि चार ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी की ढुलाई की जा रही थी।
विज्ञापन


सभी जेसीबी और ट्रैक्टरों को रोका गया एवं सख्ती से जेसीबी चालक से पूछताछ की गई। पूछताछ में चालकों ने बताया कि ग्राम प्रधान सलीम अख्तर के जरिए खुदाई कराई जा रही है। प्रधान परसादपुर सलीम अख्तर के इन दो जेसीबी एवं चार ट्रैक्टर के मालिक और चालक के खिलाफ अवैध खनन सरकारी भूमि से मौके पर दो ट्रैक्टर चालक की मोबाइल जब्त किया गया। दो टैक्टर व एक जेसीबी मिला। जिसमें एक जेसीबी प्रधान परसादपुर के रिश्तेदार तथा एक जेसीबी मासूम अली हड़हा की बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से मिट्टी लदा एक ट्रैक्टर लेकर चालक भाग गया। जबकि दूसरा ट्रैक्टर मुस्ताक अहमद निवासी परसादपुर और तीसरा ट्रैक्टर शफीकुर्रहमान निवासी छपिया माफी बताया गया। जिस पर मिट्टी लदा हुआ ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग गया। तहसीलदार ने प्रधान सलीम अख्तर के खिलाफ अवैध मिट्टी खनन करने के मामले में केस दर्ज किए जाने के लिए पुलिस पुलिस को तहरीर दी।


एसओ सर्वेश राय ने बताया कि इस मामले में प्रधान परसादपुर सलीम अख्तर व जेसीबी व ट्रैक्टर चालक समेत कुल छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मौके से मिली एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर सीज कर दिया गया। शेष का विवेचना से पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed