{"_id":"664a3c696613d3ecf60321b0","slug":"villagers-demonstrated-demanding-road-repair-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-114720-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
Sun, 19 May 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 19 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बेल्डूहा के राजस्व गांव मेहनिया के ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की मांग को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा।
बेलडूहा -महादेवा मार्ग से मेंहनिया गांव को जोड़ने के लिए वर्ष 2007 में लगभग छह सौ मीटर पिच सड़क निर्माण कार्य कराया गया था। कुछ साल में ही सड़क पूरी तरह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। ग्रामीण साधू शरण, राजकुमार, टुनटुन चौधरी, राजमन, बीडीसी विपत, अनिल चौधरी, अब्बास, हिमांचल पांडेय, राजीव, रमाकांत, परमात्मा आदि लोगों ने बताया कि खस्ताहाल बन चुकी सड़क की दशा सुधारने के लिए सांसद, विधायक से लगायत अधिकारियों तक अर्जी लेकर पहुंचे। लेकिन वर्षो तक दौड़ का कोई नतीजा नहीं निकला। पीडब्यूडी विभाग कहता है हमारी सड़क नहीं है। बरसात के मौसम में उक्त सड़क से गुजरना काफी खतरनाक हो जाता है। ग्रामीणों की माने तो हर दिन सड़क के गड्ढों में गिरकर कोई न कोई घायल हो जाता है। इसी बात को लेकर ग्रामीण लामबंद हुए। रविवार को सड़क बनवाने की मांग को लेकर सड़क पर उतर गए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द से सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।