फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Village head and his son accused of beating up a youth amidst electoral rivalry.

Sant Kabir Nagar News: चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान और बेटे पर युवक की पिटाई का आरोप

Fri, 21 Aug 2026 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Village head and his son accused of beating up a youth amidst electoral rivalry.
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के रेक्सा कला गांव में चुनावी रंजिश में एक युवक की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान और उनके बेटे के खिलाफ मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेक्सा कला निवासी अशोक कुमार पुत्र रामदास ने थानाध्यक्ष दुधारा को दी तहरीर में आरोप लगाया कि पिछले ग्राम प्रधान चुनाव में उसने वर्तमान प्रधान इल्ताफुर्रहमान को वोट नहीं दिया था। इसी बात को लेकर प्रधान से उसकी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक पूर्व में भी मारपीट को लेकर उसने रुधौली थाने में प्रधान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि उक्त मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक का आरोप है कि 19 अगस्त को करीब 11:25 बजे वह चौराहे की ओर जा रहा था। बाबा साहब की मूर्ति के पास ग्राम प्रधान इल्ताफुर्रहमान और उनके बेटे खालिक ने उसे रोक लिया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और कॉलर पकड़कर पिटाई कर दी। आरोप है कि दोनों ने मुकदमे में समझौता करने का दबाव भी बनाया।

पीड़ित ने तहरीर में आशंका जताई कि आरोपी दबंग किस्म के हैं और उसके साथ कोई अनहोनी होने पर इसके लिए ग्राम प्रधान जिम्मेदार होंगे। थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ग्राम प्रधान इल्ताफुर्रहमान और उनके बेटे खालिक के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed