फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Urea Scam: Investigation stuck due to lack of records

यूरिया घोटाला : अभिलेख नहीं मिलने से अटकी जांच

Wed, 04 Oct 2023 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 04 Oct 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Urea Scam: Investigation stuck due to lack of records
संतकबीरनगर। पीसीएफ के कोनी स्थित बफर गोदाम से 823.916 मीट्रिक टन यूरिया की कालाबाजारी के मामले में अभिलेख नहीं मिलने से एआर कोऑपरेटिव जांच को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ जिला कृषि अधिकारी ने अपना बयान पुलिस को दर्ज करा दिया है। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। अब तक आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने 23 सितंबर को टीम गठित कर पीसीएफ बफर गोदाम कोनी में भंडारित उर्वरक का भौतिक सत्यापन कराया था। जांच में स्टाॅक में 823.916 मीट्रिक टन यूरिया गायब मिली। बिना प्वाइंट ऑफ सेल मशीन के उर्वरक की बिक्री होनी पाई गई। किसानों को उर्वरक खरीद की रसीद भी नहीं दी गई है। प्रकरण में दोषी पाए गए भंडार नायक राम सजीवन के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया। दो दिन पूर्व केस दर्ज करवाने वाले जिला कृषि अधिकारी ने विवेचक इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह यादव के समक्ष कोतवाली में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करा दिया है। जबकि पुलिस की ओर से मांगे गए अभिलेख भी सौंप दिया। वैसे पुलिस अभी तक आरोपी भंडार नायक को पकड़ नहीं पाई है। आयुक्त सहकारिता के निर्देश पर प्रकरण की जांच एआर कोऑपरेटिव हरि प्रसाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

विभागीय कर्मचारियों की मानें तो जो यूरिया का घोटला हुआ है, वह पिछले वर्ष का है। कोनी गोदाम के अलावा बस्ती में भी दो गोदाम है। संतकबीरनगर के यूरिया की जो रैंक बस्ती में लगती रही है, वह खाद पिछले वर्षों तक बस्ती गोदाम में भी रखी जाती रही है। कहीं ऐसा तो कहीं बस्ती गोदाम में यूरिया रखी गई हो और वहीं से उसकी कालाबाजारी कर दी गई है। जबकि कोनी गोदाम की जांच हुई तो मामला पकड़ा गया। जांच अधिकारी एआर कोऑपरेटिव हरि प्रसाद ने बताया कि केस दर्ज होने से भंडार नायक भाग गया है। दो दिन पीसीएफ गोदाम कोनी और पीसीएफ के जिला प्रबंधक कार्यालय एडीसीओ के साथ जा चुके है, लेकिन अभिलेख नहीं मिल रहा है। इससे जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। इसकी सूचना आयुक्त सहकारिता को दी जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ पीसीएफ बस्ती के क्षेत्रीय प्रबंधक चंद्रशेखर ने बताया कि पीसीएफ की जिला प्रबंधक अंजना नायक और भंडार नायक राम सजीवन निलंबित किए जा चुके हैं। प्रकरण की जांच एआर कोऑपरेटिव हरि प्रसाद की टीम कर रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
वादी मुकदमा जिला कृषि अधिकारी का बयान दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य का संकलन किया जा रहा है। आरोपी भंडार नायक बस्ती जिले का निवासी है और फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। -वृजेश सिंह यादव, विवेचक


इंसेट


पीसीएफ बफर गोदाम कोनी के यूरिया की कालाबाजारी प्रकरण में जो भी दोषी होगा, वह बच नहीं पाएगा। पुलिस निष्पक्ष विवेचना कर रही है। विवेचना में सब साफ हो जाएगा। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। -महेंद्र सिंह तंवर,डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed