फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Uproar over death of warrantee in police custody

Sant Kabir Nagar News: पुलिस कस्टडी में वारंटी की मौत पर हंगामा

Tue, 15 Jul 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 15 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Uproar over death of warrantee in police custody
रामकिशुन की फाइल फोटो
महुली/धनघटा। महुली थानाक्षेत्र के नगुआ गांव में पुलिस अभिरक्षा में सुबह 9 बजे के करीब एक वारंटी की मौत हो गई। मामले परिजन घर से शव उठाने नहीं दे रहे थे। सूूचना पर पुलिस अधिकारीगण मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाया तक वे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर राजी हुए। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महुली थाना क्षेत्र के नगुआ हरिजन बस्ती निवासी किशुन पुत्र बुझई (65) के खिलाफ खलीलाबाद न्यायालय की ओर से वर्ष 2011 के एक पुराने में मामले में रामकिशुन के अलावा गांव के एक अन्य व्यक्ति मतई के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। परिजनों का आरोप है कि सोमवार की शाम शनिचरा बाबू पुलिस चौकी के सिपाही गांव के मतई और राम किशुन के घर पहुंचे और न्यायालय के वारंट का हवाला देकर मंगलवार की सुबह पुलिस चौकी शनिचरा बाबू पहुंचने को कहकर चले गए।
विज्ञापन

वारंटी मतई का आरोप है कि मंगलवार सुबह आठ बजे वह अपने घर में खाना खा रहा था तभी चौकी प्रभारी दो सिपाहियों के साथ उसके घर पहुंचे और पत्नी को धक्का देकर घर में घुस गए। उसे बिना खाना खाए ही जबरिया बाइक पर बैठा कर राम किशुन के घर पहुंचे। जब बीमार राम किशुन को साथ ले जाने का प्रयास करने लगे तो उसके परिजनों ने बीमारी का हवाला देकर दवा खिलाने के लिए समय मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने उन्हें दवा भी नहीं खाने दिया और जबरिया बाइक पर बैठा कर पुलिस चौकी शनिचरा लेकर चले गए। चौकी पर पहुंचते ही राम किशुन की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में पुलिस के जवान चौराहे पर स्थित एक निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। वहां चिकित्सक ने राम किशुन की मौत होने की पुष्टि कर दी। सूचना पर परिजन और ग्रामीण पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed