फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Uncontrolled truck hits e-rickshaw, two women injured

Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, दो महिलाएं घायल

Sun, 31 May 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 31 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck hits e-rickshaw, two women injured
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम अनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसमें सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम फेउसी निवासी बदरुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते शुक्रवार को शाम करीब 6:30 बजे वह अपनी ई-रिक्शा से तिघरा ब्लॉक के सामने पहुंचे था कि इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा टकरा गया। हादसे में ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ई-रिक्शा सवार उनकी रिश्तेदार जमिला खातून पत्नी गयासुद्दीन निवासी फतेहपुर नंदौर और शकीला खातून पत्नी कलामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल खलीलाबाद पहुंचाया।
विज्ञापन

एसओ उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed