{"_id":"6743a5701ed7a620cd0e4a14","slug":"uncontrolled-pickup-laden-with-animals-collides-with-a-tree-smuggler-absconds-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-124359-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पशु लदा अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराया, तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पशु लदा अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराया, तस्कर फरार
Mon, 25 Nov 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
कांटे। खलीलाबाद क्षेत्र के मीरगंज में रविवार को सुबह पशुओं से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में एक पशु की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार जानवरों से भरा पिकअप बस्ती से गोरखपुर की तरफ जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित मीरगंज के समीप पहुंचते ही पिकअप अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया। आसपास के लोग जब तक पहुंचते चालक और खालासी वहां से फरार हो गए। सूचना के बाद कोतवाल सतीश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में लिया।
कोतवाल ने जानवरों को पशु आश्रय केंद्र में भिजवाकर मामले में केस दर्ज कर कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप में कुल चार जानवर मौजूद थे। जिनमें एक की मौत हो चुकी है। पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल जानवरों का प्राथमिक उपचार कराकर गोशाला में भेज दिया गया। पिकअप पर बिहार का नंबर है। मामले में पिकअप मालिक व चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।