फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Uncontrolled bike collides with Gumti, two youths die

Sant Kabir Nagar News: गुमटी से टकराई अनियंत्रित बाइक, दो युवकों की मौत

Wed, 16 Oct 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 16 Oct 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with Gumti, two youths die
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धनघटा/रोसया बाजार। क्षेत्र के कोड़रा गांव के निकट मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित बाइक गुमटी से टकरा गई। घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

दोनों युवक रोसया बाजार से परसा गांव स्थित घर लौट रहे थे। कोड़रा गांव के पास अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे गुमटी से टकरा गई। दोनों युवकों को सीएचसी हैंसर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। जानकारी के अनुसार धनघटा क्षेत्र के ग्राम परसा निवासी 18 वर्षीय अमित पुत्र अशोक कुमार निषाद व 17 वर्षीय अतुल पुत्र हरिश्चंद्र निषाद रोसया बाजार जरूरी काम से गए हुए थे। दोनों बाइक से वापस घर परसा गांव लौट रहे थे।

बाइक अतुल चला रहा था। कोड़रा गांव के निकट पहुंचे थे तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गुमटी में घुस गई। बाइक की ठोकर से गुमटी सड़क किनारे पलट गई। बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर चोट आई। दोनों युवकों को सीएचसी हैंसर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दोनों मृत युवकों के स्वजन सीएचसी हैंसर पहुंच गए। अस्पताल में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची धनघटा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed