{"_id":"69791aea2b9ed977f803f140","slug":"umashankar-tops-in-running-ritesh-tops-in-cycling-race-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-145077-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दौड़ में उमाशंकर, साइकिल रेस में रितेश अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दौड़ में उमाशंकर, साइकिल रेस में रितेश अव्वल
Wed, 28 Jan 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली की ग्राम पंचायत शिवबखरी में गणतंत्र दिवस पर सोमवार को दौड़ और साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दूर-दराज के प्रतिभगियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान दौड़ में उमाशंकर यादव और साइकिल रेस में रितेश यादव विजयी रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान और राहुल बादल ने फीता काट कर किया। खेल में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। खेल प्रतियोगिता में मौजूद प्रतिभागियों में दौड़ का लक्ष्य शिवबखरी से भोतहा बंधे तक का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें 5 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम स्थान उमाशंकर यादव सहजनवां व द्वितीय स्थान अंगद, तृतीय स्थान सचिन ने प्राप्त किया। वहीं साइकिल रेस में प्रथम स्थान रितेश यादव तो दूसरे स्थान पर सूरज और तीसरे पर शिवानंद रहे ।
विजेता टीम में प्रथम स्थान पाने वाले को साईकिल, शील्ड के साथ 5100 रुपये, द्वितीय स्थान पाने वाले को 3200 रुपये व तृतीय स्थान पाने वाले को 2100 रुपये दे कर उत्साह वर्धन किया गया। इस मौके पर अखिलेश यादव, विजय यादव, गगन यादव, मोहम्मद कादीर, एजाज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।