{"_id":"6a5fb3aaeba9fa774405f540","slug":"two-police-personnel-punished-with-a-running-drill-for-negligence-regarding-igrs-complaints-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154152-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर दो पुलिसकर्मियों को दौड़ की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर दो पुलिसकर्मियों को दौड़ की सजा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों पर एसपी संदीप कुमार मीना ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की। समीक्षा के दौरान शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पाए जाने पर एक उपनिरीक्षक और एक मुख्य आरक्षी को दंड स्वरूप दौड़ लगवाई गई। साथ ही भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने की चेतावनी दी गई।
मंगलवार को एसपी ने जुलाई 2026 में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव और मुख्य आरक्षी दीपचंद के खिलाफ आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्हें दंड स्वरूप दौड़ लगवाई गई। एसपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।