{"_id":"6297a2e63185ef47533a7e70","slug":"two-hospital-seal-khalilabad-news-gkp438918745","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर रजिस्ट्रेशन के चल रहे दो अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर रजिस्ट्रेशन के चल रहे दो अस्पताल सील
विज्ञापन
बनियाबारी में स्थित अस्पताल जांच करते एसडीएम,अपरसीएमओ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगैर रजिस्ट्रेशन के चल रहे दो अस्पताल सील
- एसडीएम सदर के नेतृत्व में मारा गया छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुुधवार को खलीलाबाद विकास खंड के बनियाबारी में एसडीएम सदर अजय त्रिपाठी व एसीएमओ डॉ. मोहन झा के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। दो अस्पताल बगैर रजिस्ट्रेेशन के चलते पाए गए। टीम ने दोनों अस्पतालों को सील कर दिया है। साथ ही अस्पताल संचालकों को नोटिस दी गई है।
अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसडीएम सदर अजय त्रिपाठी, एसीएमओ डॉ. मोहन झा, सीओ अंशुमान मिश्र सहित टीम ने बनियाबारी स्थित जीवन रेखा अस्पताल पर छापा मारा। एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि अस्पताल बगैर रजिस्ट्रेशन के चल रहा था। यहां पर दो मरीज भर्ती मिले, जो स्वस्थ पाए गए, उन्हें छुट्टी दे दी गई और अस्पताल को सील कर दिया गया। इसके साथ बेबी लैंड अस्पताल पर भी छापा मारा गया। यहां पर अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। संचालक ने आवेदन करने की बात कहीं, लेकिन टीम ने इस अस्पताल को भी सील कर दिया। एसीएमओ ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार चलेगा। जो भी अस्पताल शासन के मानक के अनुरूप नहीं चल रहे हैं, उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीएचसी खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. राधेश्याम यादव, चंद्र प्रकाश चौधरी, यदुनाथ मिश्र, अयोध्या प्रसाद, शशिभूषण, बीपीएम अभय त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।