फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two doctors clash with each other over referring the patient

Sant Kabir Nagar News: मरीज को रेफर करने को लेकर आपस में भिड़े दो चिकित्सक

Wed, 28 Feb 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 28 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Two doctors clash with each other over referring the patient
मेंहदावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में एक महिला मरीज को निजी अस्पताल में रेफर करने के मामले ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। पूछताछ करने के मामले में दो चिकित्सकों में जमकर भिड़ंत हो गई। दोनों में जमकर कहासुनी हुई। मामला हाथापाई तक आ पहुंचा। अस्पताल में इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बाद में बंद कमरे में दोनों चिकित्सकों के बीच पंचायत कराई गई। सुलह के बाद मामले को समाप्त बताया जा रहा है। लेकिन दोनों चिकित्सकों के व्यवहार की चर्चा समूचे अस्पताल में होती रही।
विज्ञापन

मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला मरीज प्रसव के लिए आई हुई थी। चर्चा है कि महिला मरीज को जबरन एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए ले जाने पर विवाद हुआ। अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी ने जब इस बाबत चिकित्सक से पूछताछ की तो वह बिफर पड़े। दोनों चिकित्सकों में जमकर कहासुनी हुई। बात बिगड़ती इससे पूर्व लोगों ने मामले को संभाल लिया। इस दौरान मरीजों की भारी भीड़ अस्पताल में जुट गई। अस्पताल में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मामले को संभालने के लिए बंद कमरे में दोनों के बीच में पंचायत हुई। आपसी सुलह समझौते के आधार पर मामले को रफा-दफा किया गया।
विज्ञापन

मेंहदावल अस्पताल में अक्सर महिला मरीजों को जबरन निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भेजे जाने का मामला चर्चा में है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी व्यवस्था मौजूद होने के बावजूद दलाल महिला मरीजों को निजी अस्पतालों तक ले जाते हैं। यह मामला पूरे अस्पताल में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आपसी नासमझी के कारण कुछ बातें हुई थी। जिससे आपसी समझ में अड़चन खड़ी हुई थी। हल्का फुल्का विवाद हुआ है। बाद में दोनों लोगों ने आपस में मामले को समझ कर समाप्त कर लिया है। विवाद जैसा कोई मामला नहीं है।

- डाॅ. आईडी गौरव, सीएचसी प्रभारी, मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed