{"_id":"5c759fa2609dae0790999cec760f5901","slug":"two-arrested-with-looted-trucks-from-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से लूटे ट्रक के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से लूटे ट्रक के साथ दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की रात धनघटा पुलिस ने उमरिया बाजार के पास से एक लूटे ट्रक के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा।
पुलिस के मुताबिक बरामद ट्रक 9/10 दिसंबर की रात आईआई एम रोड मलियाव, लखनऊ सरस्वती पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा था। बदमाश चालक को बंधक बनाने के बाद ट्रक लेकर भाग निकले थे।
थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह यादव ने बताया कि सोमवार की रात उमरिया बाजार के पास एक पंप पर संदिग्ध हालत में ट्रक खड़ा था। जब ट्रक चालक से पूछताछ की गई तो वह कोई बात साफ नहीं बता पाया। ट्रक चालक और उसके साथी से जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ट्रक लूटा गया है।
आरोपियो ने बताया कि हरियाणा का ट्रक लखनऊ में एक पंप पर खड़ा था। जिसका चालक शीशा बंद करके अंदर सो रहा था। शीशा तोड़कर वह अंदर घुस गए और चालक को अपने कब्जे में करने के बाद ट्रक लेकर सीतापुर रोड पर चल दिए।
विज्ञापन
लखनऊ से करीब 30 किलोमीटर दूर जाने के बाद उन्होंने चालक को धक्का देकर ट्रक से गिरा दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। एसओ ने बताया कि ट्रक को आजमगढ़ जिले में ले जाने के उद्देश्य से बदमाश उसे उमरिया बाजार के रास्ते लेकर जाना चाह रहे थे।
पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान दुर्गेश कुमार निवासी पीपीगंज, संतोष कुमार जायसवाल निवासी राजाबारी थाना पीपीगंज जिला गोरखपुर के रूप में हुई।
इस घटना का मास्टरमाइंड नौशाद खान पिडजातगान, थाना बहराऊ, जिला ज्योतिबाराव फूले नगर भागने में सफल रहा। बरामद ट्रक के मालिक को सूचना दी गई। इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।