{"_id":"69d02e60e762a2abc5056afd","slug":"two-arrested-with-11-stolen-mobile-phones-and-marijuana-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-148513-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चोरी के 11 मोबाइल व गांजा के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चोरी के 11 मोबाइल व गांजा के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़े गए मोबाइल चोरी के आरोपी।
कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, रसहरा में मजदूरों के आरोपियों ने उड़ाए थे मोबाइल
संतकबीरनगर। पुलिस ने चोरी के 11 मोबाइल व गांजा के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए इसकी जानकारी दी।
एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि एक अप्रैल को इकरार खान निवासी ईंट भट्ठा स्थल ग्राम दशहरा थाना कोतवाली खलीलाबाद ने तहरीर दी कि वह जैन ईंट भट्ठा रसहरा (दशहरा) में मजदूरी करते हैं। उसके साथ कई लोग काम करते हैं। 28 मार्च की रात में खिड़की तोड़कर चोर ने उनके चार लोगों का मोबाइल और रुपये चुरा लिए।
तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके साथ ही कोतवाल जय प्रकाश दूबे की अगुवाई में पुलिस टीम को घटना के अनावरण के लिए लगाया गया। पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी रामप्रवेश राजभर निवासी बालूशासन थाना कोतवाली खलीलाबाद को बड़गो से अजगइबा घाट के तरफ जाने वाली रोड के पास से व छोटू राजभर उर्फ मामा निवासी ग्राम बनौली थाना बेलहरकला को ग्राम पटखौली के पास एआरटीओ ऑफिस के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उनके पास से पुलिस ने दो किलो 300 ग्राम गांजा और चोरी के 11 मोबाइल बरामद किए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके जेल भेजा जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रात के समय घूमकर करते थे चोरी
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों ने स्वीकार किया कि वह दोनों रात के समय गांव और चौराहों पर सो रहे लोगों के मोबाइल चोरी करते हैं। चोरी के मोबाइल और अवैध गांजा बेचकर वे अपना जीविकोपार्जन करते हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास गांजा रखने व बेचने का वैध कागजात मांगा गया, तो बताया कि उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं है। उन लोगों के पास से जो मोबाइल बरामद हुए हैं, उसमें से चार मोबाइल जैन ईंट भट्ठा रसहरा (दशहरा) से चोरी किए थे। बाकी मोबाइल भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी किया गया था।