फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two accused of theft in four shops arrested

Sant Kabir Nagar News: चार दुकानों में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Oct 2023 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Two accused of theft in four shops arrested
चमनगंज चौराहे पर हुईं चोरियों का पुलिस ने किया पर्दाफाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कलवारी थाना पुलिस ने स्वॉट टीम के साथ की गई संयुक्त कार्रवाई में चमनगंज चौराहे पर चार दुकानोंं में चोरी की घटना का पर्दाफाश किया है। चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन फोन, 12740 रुपये नकद, नुकीले लोहे की सरिया व पेचकस बरामद किया है।
एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सद्दाम निवासी मोहम्मदपुर (कठार) थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर और सिद्दीक निवासी खमरिया बाबू (डोहरिया) थाना हर्रैया को बंधा मार्ग लुफ्ताबाद चौराहे के पास से शुक्रवार को दोपहर करीब 3:15 बजे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अपना व अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए पशु तस्करी और दुकान-मकान से चोरी करते हैं। चमनंगज चौराहे के एक जनसेवा केंद्र की रेकी कर चोरी करने पहुंचे। वहां ज्यादा रुपये न मिलने पर अगल-बगल की दो अन्य दुकानों का ताला तोड़ा। उसमें भी बहुत ज्यादा रुपये नहीं मिले तो सामने के एक क्लिनिक का ताला तोड़ दिया। कुल मिलाकर 32 हजार 500 रुपये मिले। दोनों ने आधा-आधा बांट लिया । एक दुकान से तीन मोबाइल फोन भी चोरी किए थे। दुकान के अंदर लगे कैमरे को तोड़कर उसकी मशीन उठा ले गए थे। जिसे पकड़े जाने की डर से सरयू नदी में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed