फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Trouble: Dust and vehicle smoke are infecting the eyes

परेशानी : धूल और वाहनों का धुआं कर रहा आंखों को संक्रमित

Fri, 29 Aug 2025 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Trouble: Dust and vehicle smoke are infecting the eyes
अस्पताल में मरीज के आंख की जांच करते चि​कित्सक-संवाद
संतकबीरनगर। सड़कों पर उड़ती धूल और वाहनों का धुआं लोगों की आंखों को संक्रमित कर रहा है। जिला अस्पताल और सीएचसी की ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आंखों के इलाज के लिए आ रहे हैं। शुक्रवार को आंख की समस्या से ग्रसित 40 लोग उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

शहर की टूटी सड़कों पर उड़ती धूल और वाहनों के धुएं के कण लोगों की आंखों में जाकर जलन व संक्रमण फैला रहे हैं। इससे आंखों से लगातार पानी आने की समस्या हो रही है। इससे आंखों में जलन और संक्रमण की दिक्कत हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज लगभग 200 मरीज आंखों के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें 40 के करीब मरीज धूल और धुएं से होने वाली परेशानी के होते हैं।
विज्ञापन

नेत्र चिकित्सक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि लोग आंख में धूल जाने पर मसल लेते हैं, जिससे घाव बन जाता है। इससे आंख में चुभन होती है। इस समय आंखों की देखभाल बेहद जरूरी है। धूल के कण आंख में जाने पर मसलें नहीं, बल्कि साफ पानी के छींटे मारकर आंख साफ करें। इससे आंख को राहत मिलेगी और गंदगी निकल जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed