{"_id":"6ab96949b71ecdf3c20cc9b7","slug":"house-wall-collapses-during-storm-and-rain-six-injured-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157968-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आंधी-बारिश में मकान की दीवार गिरी, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आंधी-बारिश में मकान की दीवार गिरी, छह घायल
विज्ञापन
महुली। शनिवार देर रात तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के दौरान महुली थाना क्षेत्र के चेरापुर गांव में छप्परनुमा रिहायशी मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार और छप्पर के मलबे में दबकर एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर सभी घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, चेरापुर गांव निवासी दुर्गाशंकर का परिवार शनिवार रात खाना खाने के बाद सो रहा था। इसी दौरान तेज आंधी के बीच मकान की दीवार अचानक ढह गई और छप्पर नीचे आ गिरा। इसके मलबे में दुर्गाशंकर (45), रंगीला देवी (42), सिरपत (65), पूजा (15), विराट और करन दब गए।
मलबे में दबे लोगों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। ग्रामीण सभी घायलों को सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। घटना की सूचना पर महुली पुलिस और हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने के साथ आवासीय मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।