{"_id":"6ab968cefd056d715d01af28","slug":"six-aam-aadmi-party-workers-donated-blood-on-bhagat-singhs-birth-anniversary-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157975-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भगत सिंह की जयंती पर आम आदमी पार्टी के छह कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भगत सिंह की जयंती पर आम आदमी पार्टी के छह कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भगत सिंह की जयंती पर आप कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान खलीलाबाद। आम आदमी पार्टी की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर रविवार को रक्तदान महाअभियान चलाया गया।
प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर आयोजित अभियान के तहत जिले में भी रक्तदान शिविर लगाया गया। खलीलाबाद स्थित निजी ब्लड सेंटर में आयोजित शिविर में छह कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
जिलाध्यक्ष दुर्विजय सिंह यादव के नेतृत्व में सौमेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, आयुष कुमार समेत पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने रक्तदान कर भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। शिविर का उद्घाटन करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्विजय सिंह यादव ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करना भी समाजसेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। रक्त का एक-एक कतरा किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में मददगार हो सकता है। उन्होंने युवाओं से समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
विज्ञापन
इस अवसर पर अमन चौरसिया, पंकज यादव, जीके सागर, तीरथ अग्रहरि, चंद्रमोहन मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।