फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Patients arrived suffering from diabetes, skin diseases, fever, and stomach pain.

Sant Kabir Nagar News: शुगर, त्वचा रोग, बुखार व पेट दर्द की तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज

Mon, 28 Sep 2026 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Patients arrived suffering from diabetes, skin diseases, fever, and stomach pain.
संतकबीरनगर। जिले के 24 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें शुगर, त्वचा रोग, बुखार, पेट दर्द, सांस लेने में तकलीफ और खांसी से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर परामर्श और निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन

चार मरीजों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेले में कुल 1,072 मरीजों ने इलाज कराया। इनमें शुगर के 109, सांस की तकलीफ के 86, उदर रोग के 81 और त्वचा रोग के 206 मरीज शामिल रहे। जांच के दौरान जरूरत पाए जाने पर कई मरीजों को रक्त जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मगहर में 64 मरीजों की हुई जांच : मगहर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर में रविवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अबु सूफियान खान की देखरेख में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 64 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अबु सूफियान खान ने बताया कि मेले में बुखार, खांसी, त्वचा रोग और ब्लड प्रेशर समेत अन्य समस्याओं से पीड़ित मरीज पहुंचे। सभी की जांच कर आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed