फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tree falls near Dudhara intersection during storm and rain; traffic disrupted for an hour.

Sant Kabir Nagar News: आंधी-बारिश में दुधारा चौराहे के पास गिरा पेड़, एक घंटा बाधित रहा आवागमन

Fri, 18 Sep 2026 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Tree falls near Dudhara intersection during storm and rain; traffic disrupted for an hour.
दुधारा चौराहे पर​गिरा पेड़, लगा जाम-संवाद
सेमरियावां। शुक्रवार दोपहर आंधी और बारिश के दौरान बीएमसीटी पर दुधारा चौराहे के पास सड़क किनारे लगा अर्जुन का पेड़ सड़क पर गिर गया। हालांकि पेड़ गिरने में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन बस्ती-मेंहदावल मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों का आवागमन ठप हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अचानक पेड़ गिरने से चौराहे पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों को काफी देर तक सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। कई दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक जाम में फंसे रहे। वहीं पैदल राहगीरों को भी सड़क पार करने में परेशानी हुई। आसपास के लोगों ने स्थिति को देखते हुए आवागमन सुचारु कराने की पहल की।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर काफी मशक्कत के बाद पेड़ की डालियों को काटकर और सड़क से हटाकर रास्ता साफ किया। इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। लोगों के प्रयास से करीब एक घंटा बाद यातायात सामान्य हुआ और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed