फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Today Kayastha will take out procession of Lord Chitragupta

Sant Kabir Nagar News: आज कायस्थ निकालेंगे भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा

Tue, 14 Nov 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 14 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Today Kayastha will take out procession of Lord Chitragupta
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की तरफ से 15 नवंबर को कलम दवात पूजन एवं भगवान चित्रगुप्त की शोभा यात्रा एवं भंडारे का आयोजन सुगर मिल गेट के पास किया गया है। यह जानकारी मंगलवार को पत्रकार वार्ता में महासभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कायस्थ लोग दिवाली के बाद कलम दवात पूजन करते है। इसलिए जनपद के सभी कायस्थ एक साथ मिलकर कलम-दवात पूजन करेंगे एवं भगवान चित्रगुप्त की शोभा यात्रा निकालेंगे। महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर आलोक सिन्हा ने कहा कि 15 नवंबर को निकलने वाली शोभा यात्रा में शामिल होकर अपने आराध्य भगवान चित्रगुप्त की आराधना करें। महासचिव शक्ति श्रीवास्तव बाबुल ने कहा कि कायस्थ कलम के पुजारी हैं और इस शुभ अवसर पर कायस्थ एकजुट होकर भगवान चित्रगुप्त की शोभा यात्रा एवं कलम-दवात पूजन को सफल बनाएं। इस अवसर पर संरक्षक डॉ. एनएन श्रीवास्तव, विशंभर नाथ श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्याम मुरारी लाल श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, सचिव प्रिंस श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, के के श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed