{"_id":"6a73795bdbe1894c6003a922","slug":"tips-given-to-students-on-protecting-themselves-from-cyber-fraud-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155070-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के दिए टिप्स
Wed, 05 Aug 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज मगहर में बुधवार को साइबर जागरूकता और साइबर सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में साइबर थाना पुलिस ने छात्रों व शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने के उपाय बताए।
गोष्ठी में बताया गया कि अज्ञात फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी ई-मेल, लॉटरी और इनाम के झांसे और क्यूआर कोड स्कैन आदि के साथ साइबर ठगी की जा रही है। ऐसे किसी भी प्रलोभन या दबाव में आने से बचने की सलाह दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी व्यक्ति के साथ अपना बैंक खाता विवरण, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें और सोशल मीडिया या मैसेजिंग एप पर प्राप्त संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।
इस दौरान साइबर थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे, उपनिरीक्षक रमेश यादव अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।