{"_id":"6ab176e77f4cf09a360b8149","slug":"three-theft-cases-solved-two-arrested-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157686-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चोरी की तीन वारदात का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चोरी की तीन वारदात का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना मेंहदावल पुलिस ने चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की पानी की दो मोटर, एक गैस सिलिंडर, 2500 रुपये नकद और 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। मोटरों का संबंध मेंहदावल थाने में दर्ज तीन प्राथमिकी से पाया गया है।
गांजा बरामद होने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। चौकी प्रभारी बिसौवा उपनिरीक्षक रामवशिष्ठ ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर 21 सितंबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टुनटुन (40) निवासी अमरहा, थाना धर्मसिंहवा और जोगिन्दर प्रजापति (29) निवासी भिटियाकला, थाना मेंहदावल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बरामद दोनों मोटरों का संबंध मेंहदावल थाने में दर्ज दो अलग-अलग प्राथमिकी से पाया गया। बरामदगी के आधार पर इन मुकदमों में धारा की भी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
वहीं, आरोपियों के कब्जे से 400 ग्राम गांजा मिलने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।