{"_id":"673b859f344681d4d1079fa3","slug":"three-arrested-including-a-woman-in-the-case-of-murder-of-an-elderly-person-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-124012-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बुजुर्ग की हत्या के मामले में महिला सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बुजुर्ग की हत्या के मामले में महिला सहित तीन गिरफ्तार
Mon, 18 Nov 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के नौहट गांव में बुजुर्ग निर्मल चौधरी की हत्या में शामिल आरोपी भागने के फिराक में थे। सोमवार की भोर में पुलिस ने उन्हें डीघा बाईपास के पास से गिरफ्तार किया है। एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई पूरी करके जेल भेज दिया है।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि नौहट गांव निवासी निर्मल चौधरी की मौत के मामले में तीन हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित चौधरी पुत्र स्वर्गीय गनेश, श्रीराम पुत्र स्वर्गीय बहादुर चौधरी एवं प्रेमशीला पत्नी रोहित निवासीगण नौहट को डीघा बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में 15 नवंबर को यशवंत कुमार निवासी नौहट ने पिता निर्मल चौधरी व एक अन्य व्यक्ति को उक्त आरोपी सहित कुल आठ लोगों द्वारा सरिया, रॉड, हॉकी और लात-घूसों से मारने-पीटने का आरोप लगाया है। साथ ही घटना में पिता निर्मल की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के संबंध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 18 नवंबर को डीघा बाईपास के पास से भोर में गिरफ्तार किया।
तीनों गोरखपुर भागने की फिराक में थे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई पूरी करके उन्हें संबंधित न्यायालय में पेश करके जेल भेजा जा रहा है। घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उनके सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।