{"_id":"6605b39f11ecaf53e4030f42","slug":"threat-of-breach-of-peace-from-1400-people-in-elections-action-against-131-under-mini-goonda-act-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-111953-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चुनाव में 1400 लोगों से शांतिभंग का खतरा, 131 पर मिनी गुंडा एक्ट में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चुनाव में 1400 लोगों से शांतिभंग का खतरा, 131 पर मिनी गुंडा एक्ट में कार्रवाई
Thu, 28 Mar 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
- पुलिस ने चुनाव आचार संहिता लगने के बाद से अब तक चालान किया
-चुनाव सेल की देखरेख में शांतिपूर्ण मतदान के लिए चल रही तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आचार संहिता की घोषणा होने के बाद से लेकर अब तक पुलिस ने करीब 1400 लोगों पर शांतिभंग की आशंका और 131 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट में कार्रवाई की है। चुनाव सेल की देखरेख में शांतिपूर्ण मतदान के लिए लगातार तैयारी चल रही है। जिसकी माॅनीटरिंग भी विभागीय उच्चाधिकारी कर रहे हैं।
वैसे तो जिले में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। बावजूद इसके लोकसभा चुनाव तिथि से पहले पुलिस थानावार पुराने मामले में वांछित व आराजकता फैलानेवालों को चिह्नित करके पाबंदी की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिससे शांतिपूर्ण माहौल में लोकसभा चुनाव पूरा हो सके। पुलिस ने करीब 1400 लोगों को शांतिभंग की आशंका में चालानी रिपोर्ट तैयार करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष भेज दिया है। साथ ही 131 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस टीम ने 14 बदमाशों पर गुंडा एक्ट के तहत और चार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस क्षेत्र में कच्ची शराब कारोबारियों को चिह्नित करके लगाम लगा रही है। वहीं क्षेत्र में पैदल गश्त कर पुलिस स्थानीय लोगों को शांतिपूर्ण मतदान का संदेश देने के साथ ही किसी भी तरह की अराजकता की स्थिति में ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कड़ाई से पेश आने का भी संदेश दे रही है। जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से बचते हुए जिले में शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव को संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को देखते हुए निरोधात्मक कार्रवाई चल रही है। चुनाव में किसी को भी मनमानी करने की छूट नहीं दी जाएगी। माहौल खराब करनेवालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से साथ पेश आएगी।
- शशिशेखर सिंह, एएसपी