फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There will be uninterrupted water supply on Holi

Sant Kabir Nagar News: होली पर निर्बाध रूप से होगी पानी की आपूर्ति

Thu, 13 Mar 2025 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 13 Mar 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
There will be uninterrupted water supply on Holi
संतकबीरनगर। होली का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर में जलापूर्ति के लिए नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह पांच बजे से रात्रि 10 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही बिजली निगम ने भी निर्बाध रूप से आपूर्ति के लिए तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

होली पर सबसे ज्यादा मांग पानी की रहती है। ऐसे में नगर पालिका परिषद ने शहर में जलापूर्ति के लिए कर्मचारियों की मुस्तैद कर दिया है। कर्मचारियों को पंप पर समय से आने और जलापूर्ति बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। 14 की सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी। साथ ही आठ स्थानों पर पानी से भरे टैंकर लगाए जाएंगे। इसमें मेंहदावल बाईपास, समय माता मंदिर, बरदहिया दुर्गा मंदिर, मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, सुगर मिल चौराहा आदि शामिल हैं। कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इन निर्देशों का सभी कर्मियों को पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed