फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There will be an investigation into the secretary not staying overnight in the Gram Panchayat.

Sant Kabir Nagar News: ग्राम पंचायत में सचिव के रात्रि निवास न करने की जांच होगी

Mon, 19 Feb 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 19 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
There will be an investigation into the secretary not staying overnight in the Gram Panchayat.
- सीडीओ व डीएम को जांच रिपोर्ट साैंपी जाएगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। क्षेत्र के ग्राम सचिवों को क्लस्टर मुख्यालय पर कार्यालय बनाकर शासकीय कार्य करने और रात्रि निवास करने की जांच होगी। गांव के पंचायत भवन में रात्रि निवास न करने वाले ग्राम सचिवों पर कार्रवाई हो सकती है।

गांव के विकास की रुपरेखा तैयार करने और गांव की जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए ग्राम सचिवों की उपस्थिति न रहने की शिकायत मिलती रहती है। शासन के मंशानुरूप कार्य भी नहीं हो पा रहा है। गांव वाले परिवार रजिस्टर नकल, मृतक, जन्म प्रमाणपत्र और अन्य समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं। इसके लिए चार माह पहले बीडीओ सेमरियावां की ओर से संबंधित गांव में क्लस्टर मुख्यालय बनाया गया। साथ ही पूरे सप्ताक्कीका तैनाती का पूरा चार्ट तैयार किया गया। ग्राम सचिवों को क्लस्टर मुख्यालय में रात्रि निवास करने और दफ्तर बनाकर शासकीय कार्य करने को कहा गया है। जिससे गांव के लोगों को ब्लाॅक का चक्कर न लगाने पड़े।
विज्ञापन


ग्राम सचिव को क्लस्टरवार बनाए गए मुख्यालय पर रात्रि निवास न करने व क्लस्टर मुख्यालय पर ऑफिस बनाकर कार्य संपादित न करने की जांच की जाएगी। रिपोर्ट सीडीओ व डीएम को सौंपी जाएगी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ओपी सिंह, संयुक्त बीडीओ, सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed