{"_id":"641c9a62ff834c396e0788d4","slug":"thef-attach-a-women-khalilabad-news-c-7-1-96257-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ईंट से प्रहार कर महिला को किया घायल, उठा ले गए जेवरात और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ईंट से प्रहार कर महिला को किया घायल, उठा ले गए जेवरात और नकदी
Thu, 23 Mar 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
घायल महिला मिथिलेश पांडेय
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के तेनुहारी दोयम गांव में बुधवार की रात कुछ चोर किसान के छत के जीने का गेट खोल कर अंदर दाखिल हो गए। चोर सोए परिजनों के कमरे का फाटक बाहर से बंद कर कैद कर दिए। उसी बीच जाग गई घर की महिला के विरोध करने पर ईंट से प्रहार कर घायल कर दिया। चोर पीड़ित के घर से करीब पांच लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और कुछ नकदी उठा ले गए।
तेनुहारी दोयम गांव निवासी जय प्रकाश पांडेय पुत्र त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि ने बताया कि उनके परिजन बुधवार की रात भोजन करके तीन अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच कुछ चोर छत पर चढ़ गए और जीने के गेट को झरोखे में हाथ डाल कर खोल कर अंदर दाखिल हो गए। परिजनों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
उसी बीच उनकी पत्नी मिथलेश पांडेय जग गई और विरोध की तो ईंट से प्रहार कर चोरों ने घायल कर दिया। जयप्रकाश की पत्नी ने शोर मचाया, लेकिन कमरे में बंद होने की वजह से परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं निकल पाया। चोर घर में रखे बॉक्स को तोड़ कर उसमें रखा करीब पांच लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए।
विज्ञापन
इसके अलावा चोर 25,000 रुपये भी ले गए। घायल पत्नी ने तीन चोरों को देखा था। घर से पीछे 150 मीटर की दूरी पर खेत में टूटा बॉक्स चोर फेंका मिला। चोरों के जाने के बाद पत्नी ने कमरों का दरवाजा खोला, तब जाकर परिजन बाहर निकले और वारदात की जानकारी आसपास के लोगों को दी। सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह कांटे चौकी के इंचार्ज और अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। तहरीर मिली है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।