फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The water tank being built on the land of the barn, the villagers demonstrated

Sant Kabir Nagar News: खलिहान की जमीन पर बनाई जा रही पानी की टंकी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 19 Jul 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 19 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
The water tank being built on the land of the barn, the villagers demonstrated
खलिहान की जमीन में पानी की टंकी बनाये जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
- ग्राम पंचायत गोंन्दौरा के राजस्व गांव डुमरिया का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोंन्दौरा के राजस्व गांव डुमरिया में खलिहान की जमीन में जल निगम द्वारा पानी की टंकी का निर्माण कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रवण कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने धनघटा तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम धनघटा को शिकायती पत्र सौंपा।
नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोंन्दौरा के क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रवण कुमार के नेतृत्व में छोटेलाल, श्रीभागवत, जोगिंदर, बेचन प्रसाद, रामनिवास, लालमन, रामजतन, शिवदास, राम रमेश, राम केदार, विकास राय, कृष्णा राजभर, राममिलन, राम बुझावल, राधेश्याम आदि ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि गोंन्दौरा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव डुमरिया में खलिहान की जमीन है। इस जमीन पर जल निगम द्वारा जबरन पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


खलिहान की जमीन में पानी की टंकी बनाये जाने से किसानों को काफी नुकसान है। पूरे गांव के लोग इस खलिहान में धान के सीजन में आने पर धान की पिटाई व गेहूं के सीजन आने पर गेहूं की दौराही करते हैं। पानी की टंकी का निर्माण हो जाने से ऐसी कोई जमीन नहीं है। जहां खलिहान का काम किया जा सके। ऐसे में पानी की टंकी के हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। ग्रामीणों ने कहा कि यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed