फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Thave team won the inaugural volleyball match.

Sant Kabir Nagar News: थावे की टीम ने जीता वॉलीबाल का उद्घाटन मैच

Tue, 10 Feb 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 10 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The Thave team won the inaugural volleyball match.
डिबनी बंजरवा। क्षेत्र के लतवा बाजार में सोमवार को अभिप्रियम कप वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन हुए आठ टीमों के बीच चार मुकाबले हुए।
विज्ञापन

पहले मैच में थावे व बतरौली की टीम के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का परिचय दिया। तीन सेट में हुए मैच में थावे की टीम ने लगातार दो सेट जीतकर शानदार बढ़त बनाते हुए अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। दूसरा मुकाबला एम्स गोरखपुर और बास गांव के बीच हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया, लेकिन अंतत एम्स गोरखपुर की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। तीसरे मुकाबले में छपरा और गोपालगंज की टीम आमने-सामने रही। कड़े संघर्ष के बाद छपरा की टीम ने बाजी मारते हुए जीत अपने नाम कर ली। वहीं चौथा मुकाबला गोपालगंज व लतवा बाजार के बीच खेला गया, जिसमें लतवा बाजार की टीम ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर जीत दर्ज की।

इसके पहले सपा नेता अवधनाथ ठकुराई और आनंद राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। इस दौरान अवधेश राय, श्रद्धानंद भार्गव, टुनटुन राय, शाकिर अली, अनूप राय, रजनीश राय, जयप्रकाश कुशवाहा, राजेश, संदीप, मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed