{"_id":"67c9ec969d9886158a023cb4","slug":"the-team-took-samples-of-four-food-items-including-laddu-and-chenna-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129519-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: टीम ने लड्डू और छेना समेत चार खाद्य पदार्थों लिया नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: टीम ने लड्डू और छेना समेत चार खाद्य पदार्थों लिया नमूना
Fri, 07 Mar 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
मिठाई की दुकान पर नमूना लेते खाद्य विभाग के अधिकारी।
संतकबीरनगर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को खलीलाबाद तहसील क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान लड्डू, छेना समेत खाद्य पदार्थ के चार नमूने लिए। उसे जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेज दिया। छापे से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
डीएम के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने आम जनमानस को होली पर्व के दृष्टिगत शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खलीलाबाद के विभिन्न स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान एक नमूना लड्डू का, एक नमूना दूध का, एक नमूना बूंदी लड्डू का व एक नमूना छेना का संग्रहित किया गया। सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि लिए गए चारों सैंपल को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा हैं।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत दुकानदारों पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। लोग खोवा, पनीर और अन्य सामग्री की खरीदारी करते समय सावधानी बरते।
विज्ञापन
इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेशकुमार, मिश्रीलाल, सच्चिदानंद गुप्ता के साथ ही पुलिस बल मौजूद रहा। खाद्य विभाग की छापे की सूचना पर मिष्ठान की कई दुकानें बंद हो गईं।