फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The supervisor was surrounded on receiving information about removal of post office

Sant Kabir Nagar News: डाकघर हटाने की सूचना पर पर्यवेक्षक को घेरा

Mon, 16 Jun 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 16 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
The supervisor was surrounded on receiving information about removal of post office
धनघटा। महुली क्षेत्र के काली जगदीशपुर में आजादी के बाद से ही संचालित डाकघर को कलेद हरदो में खुलने की जानकारी होने सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इस दौरान नए गांव संबंधित पत्रावली और मुहर आदि लेकर पहुंचे डाक पर्यवेक्षक सत्या नंद भारती को आक्रोशित लोगों ने घेर लिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों शांत हुए। सैकड़ों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त एक पत्र अफसरों को भेजकर डाकघर का संचालन पुराने स्थान पर करने की बात कही है। मिली जानकारी के अनुसार, महुली क्षेत्र के काली जगदीशपुर में संचालित डाकघर को विभाग हटाकर करीब दो किलोमीटर दूर कलेद हरदो ले जाने की तैयारी पूरी कर ली थी। सोमवार को इसकी भनक जब ग्रामीणों को हुई तो वह भड़क गए।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। पोस्ट ऑफिस पहुंचे डाक पर्यवेक्षक को घेरकर प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। नए नाम जगह संबंधित पत्रावली और मुहर को डाक पाल को रिसीव नहीं होने दी। ग्रामीणों ने एतराज जताया कि किसी कीमत पर उक्त डाकघर को नए गांव में खोलने नहीं दिया जाएगा। लोगों का कहना था कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो वे वृहद आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक अधीक्षक, डीएम, एसपी, पोस्ट मास्टर जनरल गोरखपुर परिक्षेत्र, मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल लखनऊ, स्थानीय विधायक, सांसद को रजिस्ट्री भेजकर डाकघर संचालन करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed