फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The SP listened to the grievances of complainants during the public hearing.

Sant Kabir Nagar News: जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

Tue, 11 Aug 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 11 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The SP listened to the grievances of complainants during the public hearing.
संतकबीरनगर। पुलिस कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों का तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का स्वयं अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। शिकायतकर्ता को मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी भी समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि जनसुनवाई महज शिकायतें प्राप्त करने की औपचारिक प्रक्रिया नहीं है बल्कि यह पुलिस की जवाबदेही और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता का माध्यम है। प्रत्येक प्रकरण की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर पीड़ित को त्वरित और न्यायोचित राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा जाए। पुलिस और जनता के बीच विश्वास व संवाद मजबूत करने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed