{"_id":"695d6ad1e3cc71fb240590f0","slug":"the-road-widening-plan-has-been-reduced-to-just-a-proposal-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-143988-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रस्ताव तक सिमट गई सड़क चौड़ीकरण की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रस्ताव तक सिमट गई सड़क चौड़ीकरण की योजना
Wed, 07 Jan 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
मुखलिसपुर ओवरब्रिज की सर्विस रोड का नहीं हुआ मरम्मत व चौड़ीकरण-संवाद
संतकबीरनगर। शहर को यातायात के दृष्टिकोण से व्यवस्थित करने की मुहिम अधर में लटकी हुई है। मुखलिसपुर रोड स्थिति रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ की सर्विस लेन जर्जर हो गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। हालांकि, इस मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में समस्या बनी हुई है।
शहर में सड़कों की दशा सुधारने के लिए प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत बैंक चौराहा से नेदुला मार्ग का निर्माण कराया गया है, जबकि मुखलिसपुर ओवरब्रिज से सर्विस लेन की सड़क के चौड़ीकरण के लिए पहल की गई थी। डीएम और चेयरमैन मौके पर निरीक्षण भी किया था। जिससे उम्मीद जगी थी कि सड़क के चौड़ीकरण का कार्य जल्द ही शुरू होगा, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। जिसके कारण इस जर्जर मार्ग पर आना-्रजाना काफी मुश्किल हो गया है। जगह-जगह बडे़- बडे़ गड्ढे होने से वाहनों के पहिए एक तरफ झुक जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। यही नहीं दोनों तरफ ठेला पर फल लगाने वालों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। इस क्षेत्र के निवासी उमेश वर्मा, महेश कुमार आदि ने बताया कि यह मार्ग काफी जर्जर है। इससे आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। ऐसे में इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए जल्द से जल्द कदम उठाए जाने की जरूरत है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
0
मुखलिसपुर ओवरब्रिज से जुडे़ सर्विस लेन की सड़क के चौड़ीकरण के लिए पहल की गई है। सर्वे आदि का कार्य कराया गया है। जल्द ही इस मार्ग के चौड़ीकरण कराए जाने की तैयारी है। इस मार्ग के बनने से लोगाें को आने- जाने में होने वाली दुश्वारियां दूर हो जाएंगी। -अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका, खलीलाबाद