फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The police located a missing 75-year-old elderly man and handed him over to his family.

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने 75 वर्षीय लापता वृद्ध को तलाश कर परिजन को सौंपा

Sat, 18 Jul 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The police located a missing 75-year-old elderly man and handed him over to his family.
संतकबीरनगर। थाना महुली क्षेत्र से लापता 75 वर्षीय वृद्ध को पुलिस ने तलाश कर उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया। वृद्ध के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली। महुली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित अंबेडकर नगर वार्ड नंबर-1 निवासी जगदीश पांडेय (75) बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गए। काफी तलाश के बाद भी उनका पता न चलने पर परिजन ने महुली पुलिस को सूचना दी। हरिहरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह व आरक्षी विनोद मौर्य ने संभावित स्थानों पर वृद्ध की तलाश शुरू की। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे जगदीश पांडेय हरिहरपुर स्थित हनुमानगढ़ी के पास से पुलिस को मिल गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed