फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The number of patients with white spots is increasing, more in youth and teenagers

Sant Kabir Nagar News: सफेद दाग के बढ़ रहे मरीज, युवा और किशोर ज्यादा

Sat, 23 Aug 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 23 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The number of patients with white spots is increasing, more in youth and teenagers
जिला अस्पताल में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक। 
संतकबीरनगर। बदलते मौसम और गलत खानपान की वजह से शहर के अस्पतालों में सफेद दाग (ल्यूकोडर्मा) के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल के ओपीडी में रोजाना इस रोग के तीन से चार मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकांश युवा और किशोर वर्ग के हैं। मरीजों को दवा देने के साथ ही उचित परामर्श भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन 1300 से 1400 मरीज इलाज के लिए आ रहे है। इसमें से त्वचा रोग कक्ष में 200 के करीब मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें से तीन से चार मरीज सफेद दाम के होते हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एसबी गौतम ने बताया कि यह त्वचा रोग है। इसमें शरीर की सतह पर सफेद चकत्ते दिखाई देने लगते हैं। यह रोग तब होता है जब शरीर में मेलानिन बनाने वाली कोशिकाएं काम करना बंद कर देती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। यह बीमारी छूने से नहीं फैलती, लेकिन लोगों में अब भी इसे लेकर भ्रांतियां बनी हुईं हैं, जिसके कारण मरीज सामाजिक भेदभाव का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसे में मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्हें अगर इस तरह की दिक्कत आ रही है तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed